बांदा में सुतली बम हाथ में फटने से व्यक्ति की मौत

Ads

बांदा में सुतली बम हाथ में फटने से व्यक्ति की मौत

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 09:30 AM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 09:30 AM IST

बांदा (उप्र), सात फरवरी (भाषा) बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में बागै नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति के हाथ में सुतली बम फटने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बदौसा के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को थाना क्षेत्र के भदावल गांव में बागै नदी में मछली पकड़ने गए रज्जन केवट (45) के हाथ में देशी सुतली बम फट गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि