कौशांबी में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
कौशांबी में सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत
कौशांबी (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी थानाक्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
सैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के अझुवा कस्बे के वार्ड नंबर चार निवासी मोहनलाल (55) आज सुबह सड़क पार करके शौच हेतु ससुरखदेरी नदी की ओर जा रहे थे, तभी सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जा रहा है तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं आनन्द अमित
अमित

Facebook


