घरेलू कलह को लेकर एक व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

Ads

घरेलू कलह को लेकर एक व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

  •  
  • Publish Date - July 16, 2024 / 12:39 AM IST,
    Updated On - July 16, 2024 / 12:39 AM IST

बुलंदशहर (उप्र), 15 जुलाई (भाषा) बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति ने आपसी झगड़े को लेकर कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डी. अनूप सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के वाल्मीकि बस्ती में सचिन नामक एक व्यक्ति ने घरेलू कलह को लेकर अपनी पत्नी मंजू (38) की हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस में सचिन को हिरासत में ले लिया है एवं मंजू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार सचिन और मंजू श्रमिक थे और उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार