Bulandshahr News: हनुमान मंदिर में ऐसा काम कर रहा था युवक, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल, अब ग्रामीणों में आक्रोश

Ads

Bulandshahr News: हनुमान मंदिर में ऐसा काम कर रहा था युवक, वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल, अब ग्रामीणों में आक्रोश

  •  
  • Publish Date - June 4, 2026 / 07:30 AM IST,
    Updated On - June 4, 2026 / 09:34 AM IST

Bulandshahr News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • मुस्लिम युवक ने हनुमान मंदिर में पढ़ी नामाज
  • तीन लोगों पर FIR
  • जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर: Bulandshahr News जिले के औरंगाबाद क्षेत्र के गांव ओलिना स्थित हनुमान मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने का मामला सामने आने के बाद तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंदिर परिसर में कथित तौर पर नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है।

UP Bulandshahr News पुलिस ने बताया कि 31 मई को असर मोहम्मद अपने साथी नजर मोहम्मद व अन्य के साथ औरंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत औलीना गांव में राजमिस्त्री का काम करने के लिए राजकुमार नामक व्यक्ति के घर आया था। पुलिस ने बताया कि कुछ देर काम करने के बाद मजदूरों ने दोपहर के भोजन के लिए आराम किया, इस दौरान कथित तौर पर असर मोहम्मद ने हल्की बारिश के बीच मंदिर के अंदर नमाज अदा की। उस समय नजर मोहम्मद भी वहां मौजूद था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को घटना प्रथम दृष्टया सही प्रतीत हुई। पुलिस के मुताबिक इस कृत्य का उद्देश्य पूजा स्थल को अपवित्र करके हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना था। औरंगाबाद थाना के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद असलम ने बताया मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

घटना कहाँ हुई थी?

औलीना गांव के हनुमान मंदिर परिसर में।

किसके खिलाफ FIR दर्ज हुई है?

असर मोहम्मद, नजर मोहम्मद और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ।

घटना कब हुई थी?

31 मई को।