गाजियाबाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में युवक की हत्या, एक महिला समेत दो गिरफ्तार
Modified Date: September 28, 2024 / 06:39 am IST
Published Date: September 28, 2024 12:07 am IST

गाजियाबाद (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) गाजियाबाद जिले के लिंक रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने महाराजपुर के ईदगाह के पास खून से लथपथ एक शव बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नीतीश उर्फ भानु (21) के रूप में हुई है। इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतक के पिता किशोर शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनके बेटे की रानी (20) और उसके साथी राजू थापा (22) ने हत्या कर दी।

साहिबाबाद के अपर पुलिस आयुक्त रजनीश उपाध्याय ने बताया कि नामजद आरोपी रानी और राजू थापा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।