लड़के का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद

लड़के का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद

लड़के का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: August 11, 2021 12:36 pm IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पोक्सो अदालत ने एक लड़के का यौन उत्पीड़न और फिर उसकी हत्या करने के मामले में एक व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अदालत की विशेष न्यायाधीश मुमताज अली ने दोषी सोनू पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने दोषी को जुर्माने की आधी राशि 11 वर्षीय लड़के के पिता को देने का निर्देश दिया है। यह घटना 13 अगस्त 2020 की है, जब सोनू ने लड़के का यौन उत्पीड़न करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।

भाषा निहारिका मानसी

मानसी


लेखक के बारे में