आगरा में व्यक्ति ने कई वाहनों में लगाई आग

Ads

आगरा में व्यक्ति ने कई वाहनों में लगाई आग

  •  
  • Publish Date - February 23, 2024 / 10:09 PM IST,
    Updated On - February 23, 2024 / 10:09 PM IST

आगरा (उप्र), 23 फरवरी (भाषा) आगरा में शाहगंज थाना क्षेत्र के मुरली विहार कॉलोनी में एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार देर रात 15 से अधिक वाहनों में कथित रूप से आग लगा दी।

पुलिस ने बताया लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके जिसके बाद दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

इस संबंध में थाना शाहगंज प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र करीब 55 साल है और वह हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है। कुमार ने बताया कि वह दिमाग रूप से बीमार है।

भाषा सं. नोमान

नोमान

शीर्ष 5 समाचार