ट्रक से बरामद हुआ 52 लाख रुपये का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
ट्रक से बरामद हुआ 52 लाख रुपये का गांजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
भदोही (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) आडिशा से तस्करी के जरिये कथित तौर पर गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के जिलों में बेचने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को भदोही में पुलिस ने गिरफ्तार करके उनके पास से 52 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने मंगलवार शाम को बताया कि जिला पुलिस के विशेष अभियान समूह और पुलिस की टीम ने गोपीगंज थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर निरीक्षण के दौरान एक ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें से छह बोरी में रखा 103 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 52 लाख रुपये होने का अनुमान है।
अग्रवाल के मुताबिक पुलिस ने ट्रक पर सवार तीन व्यक्तियों हरविंदर सिंह यादव, मोहित पराशर और नीलेश लोधी को गिरफ्तार करके उनसे पूछताछ की। अग्रवाल के मुताबिक इस दौरान तीनों ने बताया कि वे लोग आडिशा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बेचते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गये तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है।
भाषा सं. सलीम अमित
अमित

Facebook


