Mathura Child Rape News/Image Credit: Sachin Gupta X Handle
Mathura Child Rape News: मथुरा : उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी मथुरा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यह एक 62 साल के बाबा ने मंदिर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बाबा को गलत हरकत देख आसपास के बच्चों ने शोर मचाया। बच्चों का शोर सुनने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाबा को गलत हरकत करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पहले बाबा की धुनाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामल मथुरा जिले के रिफाइनरी थाना क्षेत्र का है। (Mathura Child Rape News) यहां एक मंदिर परिसर में ही रहने वाले 62 वर्षीय सेवादार बाबा ने 10 साल की मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे और इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय आसपास मौजूद बच्चों ने जब यह देखा तो उन्होंने शोर मचाया, जिससे मामला पता चल सका।
Mathura Child Rape News: बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने बाबा को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। वहीं बाद में समझदारी दिखाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके। (Mathura Child Rape News) जानकारी के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से मंदिर में ही रह रहा था और सेवादार के रूप में काम कर रहा था। उसी परिसर में एक परिवार भी रह रहा था, जिसकी बच्ची इस घटना का शिकार हुई। इस घटना के बाद से इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है।
उत्तर प्रदेश : मथुरा के मंदिर में 62 साल के साधु ने 10 साल की बच्ची से रेप किया।
पब्लिक ने आरोपी साधु लक्ष्मीकांत को पकड़कर पीटा, जूते–चप्पल की माला पहनाकर घुमाया।
वासुदेव/कृष्ण मंदिर में लक्ष्मीकांत 3 साल से सेवा कर रहा था।@madanmohansoni pic.twitter.com/fbvjHEn2NR
— Sachin Gupta (@Sachingupta) May 6, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-