Meerut Murder News: भतीजे ने अपनी ही चाची का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, महिला की हालत देख उड़े पुलिस के होश

Ads

Meerut Murder News: भतीजे ने अपनी ही चाची का कर दिया ये हाल, नहीं बची उठने की हिम्मत, महिला की हालत देख उड़े पुलिस के होश

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 03:16 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 03:33 PM IST

Meerut Murder News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • युवक ने अपनी चाची को गोली मार दी
  • फरार होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया
  • आरोपी ने बताया कि चाची से आए दिन झगड़े होते थे

मेरठ: Meerut Murder News मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक को अपनी चाची की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

UP Crime News पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गणेशपुर गांव में 18 वर्षीय युवक शिवा त्यागी ने अपनी चाची पूजा (33) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया।

लवानिया ने बताया कि आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी अपनी चाची से आए दिन कहासुनी व झगड़ा होता था और इसी मनमुटाव के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र के गणेशपुर गांव में हुई।

आरोपी कौन है और उसकी उम्र कितनी है?

आरोपी का नाम शिवा त्यागी है और उसकी उम्र 18 वर्ष है।

पीड़िता कौन थी?

पीड़िता पूजा थी, जिसकी उम्र 33 वर्ष थी और वह आरोपी की चाची थीं।