Muskan Rastogi: पति को मारकर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान बनी मां, दिया बेटी को जन्म, आठ महीने से प्रेमी के साथ बंद है जेल में

Ads

Muskan Rastogi: पति को मारकर नीले ड्रम में छिपाने वाली मुस्कान बनी मां, दिया बेटी को जन्म, आठ महीने से प्रेमी के साथ बंद है जेल में

  •  
  • Publish Date - November 24, 2025 / 10:08 PM IST,
    Updated On - November 24, 2025 / 10:12 PM IST

Muskan Rastogi

HIGHLIGHTS
  • मेरठ मेडिकल कॉलेज में मुस्कान ने बच्ची को जन्म दिया, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
  • अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस की विशेष निगरानी
  • मुस्कान सौरभ राजपूत हत्याकांड में आरोपी, पति की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया था

मेरठ: Muskan Rastogi मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान ने सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज में एक बच्ची को जन्म दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों फिलहाल स्वस्थ हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे प्रसव पीड़ा बढ़ने पर मुस्कान को मेडिकल कॉलेज लाया गया।

Muskan Rastogi उन्होंने बताया कि मुस्कान के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, हालांकि परिवार का कोई भी सदस्य उससे मिलने अस्पताल नहीं पहुंचा। प्रसूति विभाग की अध्यक्ष डॉ. शगुन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि नवजात का वजन 2.4 किलोग्राम है और प्रसव बिल्कुल सामान्य हुआ। उन्होंने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मुस्कान की स्थिति पूरे दिन सामान्य रही और उस पर लगातार निगरानी रखी गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार और वार्ड के आसपास पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं और मेडिकल रिकॉर्ड भी नियमित रूप से संकलित किए जा रहे हैं। मुस्कान को अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उसके दोस्त साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय वह गर्भवती थी। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च को अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। प्राथमिकी के मुताबिक, दोनों ने शव के चार टुकड़े कर उन्हें एक ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था। वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे। बाद में, मुस्कान ने अपने परिजनों को अपराध की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मुस्कान रस्तोगी कौन है?

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपी, जो अपने पति की हत्या के मामले में जेल में बंद है।

मुस्कान ने कब बच्ची को जन्म दिया?

सोमवार शाम मेडिकल कॉलेज में।

नवजात का वजन कितना है?

2.4 किलोग्राम।