Meerut Murder and Surrender: दिलजले कातिल के सरेंडर का फ़िल्मी अंदाज.. पुलिस के सामने पी बीड़ी, हाथ में थाम रखा था पिस्टल, देखें Video

Ads

Meerut Murder and Surrender Viral Video: मेरठ के रामराज में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी का फिल्मी अंदाज में सरेंडर वीडियो वायरल।

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 10:00 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 10:01 PM IST

Meerut Murder and Surrender || Image- IBC24 Nes File

HIGHLIGHTS
  • दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
  • आरोपी का फिल्मी सरेंडर
  • पिस्टल लेकर बीड़ी पीता दिखा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। (Meerut Murder and Surrender) सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार के अनुसार घटना बुधवार दोपहर की है। जैसे ही गोली चलने की सूचना मिली, स्थानीय पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।

मृतक की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुनील (28) निवासी रामराज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (Meerut Murder and Surrender) परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सुरेंद्र एक विवाहिता को अपने साथ ले गया था और हाल ही में उसी महिला से कोर्ट मैरिज की तैयारी कर रहा था। इस बीच कथित आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह वारदात को अंजाम देने की बात करता नजर आ रहा है।

इस पूरे मामले से जुड़ा एक और वीडियो वायरल हुआ था। इसमें आरोपी हाथ में पिस्टल थामे हुए है जबकि उसके आसपास पुलिस भी मौजूद है। सबसे हैरानी की बात है कि, आरोपी ने आत्मसमर्पण से पहले जेब से बीड़ी निकाला और पुलिस के सामें ही कश भी लिया। इसके बाद उसने सरेंडर कर दिया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. मेरठ में किसकी हत्या हुई?

रामराज निवासी सुरेंद्र उर्फ सुनील की गोली मारकर हत्या हुई।

Q2. आरोपी ने सरेंडर कैसे किया?

आरोपी पिस्टल लेकर पुलिस के सामने आया और बीड़ी पीकर सरेंडर किया।

Q3. पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और शव पोस्टमार्टम भेजा।