MLA Umashankar Singh Passes Away: यहां के विधायक का निधन, भाजपा की लहर के बाद भी बचाई थी अपनी सीट, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

यहां के विधायक का निधन, भाजपा की लहर के बाद भी बचाई थी अपनी सीट, MLA Umashankar Singh Passes Away

MLA Umashankar Singh Passes Away: यहां के विधायक का निधन, भाजपा की लहर के बाद भी बचाई थी अपनी सीट, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Modified Date: August 5, 2026 / 11:50 pm IST
Published Date: August 5, 2026 11:28 pm IST

बलिया। MLA Umashankar Singh Passes Away बहुजन समाज पार्टी को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गम का माहौल है।

उमाशंकर सिंह की पहचान रसड़ा की राजनीति में मजबूत जनाधार वाले नेता के तौर पर थी। वह लगातार इस सीट से विधानसभा पहुंचते रहे। खास तौर पर 2022 के विधानसभा चुनाव में जब बसपा प्रदेश में बेहद कमजोर स्थिति में पहुंच गई थी, तब उमाशंकर सिंह ही पार्टी के टिकट पर जीत हासिल करने वाले अकेले विधायक थे। ऐसे में उनका निधन पार्टी के लिए राजनीतिक और व्यक्तिगत, दोनों स्तरों पर बड़ी क्षति माना जा रहा है।

रसड़ा में मजबूत पकड़

MLA Umashankar Singh Passes Away उमाशंकर सिंह लंबे समय से रसड़ा क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय थे। क्षेत्र में उनकी पकड़ और जनसंपर्क मजबूत माना जाता था। चुनावी राजनीति के अलावा वह अपने क्षेत्र में जनसेवा से जुड़े कार्यों के लिए भी जाने जाते थे। लगातार विधानसभा में रसड़ा का प्रतिनिधित्व करने के कारण स्थानीय राजनीति में उनका प्रभाव काफी व्यापक था।

कारोबार में भी बनाई अलग पहचान

राजनीति के अलावा उमाशंकर सिंह का कारोबारी क्षेत्र में भी बड़ा नाम था। वह छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन से जुड़े थे। निर्माण क्षेत्र में सक्रिय उनकी कंपनी ने सड़क और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य किए हैं। इस तरह राजनीतिक और कारोबारी दोनों क्षेत्रों में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।