Monkey Snatches Money Bag/Image: AI Generated
Monkey Snatches Money Bag: बुलंदशहर जिले में हुई एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है, यहां कचहरी परिसर में एक बंदर (Bulandshahr Monkey Snatches Bag Filled With Rs 2 Lakh) स्टांप खरीदने आए एक व्यक्ति का दो लाख रुपये से भरा बैग झपटकर पेड़ पर चढ़ गया। कुछ ही देर बाद बंदर ने बैग फाड़ दिया और उसमें रखे सारे 500-500 के करेंसी नोट नीचे गिरने लगे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने जमीन पर बिखरे नोट इकट्ठा करके उस व्यक्ति को लौटा दिये। वही, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Monkey Snatches Money Bag अधिवक्ता सोहनपाल ने रविवार को बताया कि रवीन्द्र नामक व्यक्ति अपने साथी आमिर के साथ शनिवार को स्टांप खरीदने के लिए बैग में दो लाख रुपये लेकर कचहरी आया था। इसी बीच, एक बंदर झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ की टहनी पर बैठ गया। उन्होंने बताया कि बंदर ने पेड़ पर बैठकर बैग को फाड़ दिया और उसमें रखे नोटों को बाहर फेंकने लगा। अधिवक्ता ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने नीचे गिरे नोटों को इकट्ठा करके रवीन्द्र को लौटा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में रवीन्द्र को कोई वित्तीय नुकसान होने की खबर नहीं है।
बुलंदशहर में बंदर ने ऐसा कारनामा कर दिया कि लोगों की लॉटरी लग गई! 😅
वकील 2 लाख रुपये लेकर स्टाम्प खरीदने जा रहे थे, तभी नोटों से भरा बैग बंदर के हाथ लग गया।
पेड़ पर चढ़े बंदर ने नोट बरसाने शुरू कर दिए। बैग तो मिल गया, लेकिन 40 हजार रुपये गायब बताए जा रहे हैं।#Bulandshahr pic.twitter.com/41spbqx0Nx
— Vishnu Kumar Sonkar (@VishnukrSonkar) May 31, 2026