एक मालवाहक वाहन की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटे की मृत्यु, छह घायल

Ads

एक मालवाहक वाहन की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटे की मृत्यु, छह घायल

  •  
  • Publish Date - September 27, 2025 / 08:26 PM IST,
    Updated On - September 27, 2025 / 08:26 PM IST

कौशांबी (उप्र), 27 सितंबर (भाषा) कौशांबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में शनिवार को श्रद्धालुओं से भरी ऑटो में ‘पिकअप (मालवाहक वाहन)’ ने टक्कर मार दी जिससे एक महिला एवं उसके बेटे की मौत हो गई और अन्य छह लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

क्षेत्राधिकारी कौशांबी जे पी पांडे ने बताया कि आज दोपहर चित्रकूट के राजापुर स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो को बैरमपुर महेवा घाट मार्ग पर एक तेज रफ्तार ‘पिकअप’ ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में माया देवी साहू (40) और उसके बेटे अरुण साहू (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार अन्य छह लोग घायल हो गए ।

उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पांडे के अनुसार इस हादसे के बाद ‘पिकअप’ का चालक अपनी गाड़ी लेकर भाग गया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से उसकी तलाश की जा रही है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

भाषा सं राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार