डीजे के वाहन से टकराई मोटरसाइकिल, उसपर पीछे बैठे युवक की मौत

Ads

डीजे के वाहन से टकराई मोटरसाइकिल, उसपर पीछे बैठे युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - November 26, 2022 / 10:06 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

सुलतानपुर (उप्र) 26 नवम्बर (भाषा) सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई।

थानाध्यक्ष गोसाईगंज राघवेंद्र रावत ने बताया कि जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरैता पाल्हीपुर गांव के नरेंद्र वर्मा (33) बीती रात अपने नानिहाल गोसाईगंज थाना अंतर्गत बृजवारी महमूदपुर आया था और यहां बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह अनुपम नाम के एक युवक के साथ अपने एक रिश्तेदार को लेने मोटरसाइकिल से शहर आ रहा था।

रावत के अनुसार अनुपम मोटरसाइकिल चला रहा था जबकि नरेंद्र उसपर पीछे बैठा था। उनके मुताबिक मोतीगंज के पास एकाएक मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, और सामने खड़े डीजे वाहन (शादी में संगीत बजाने वाला वाहन) से भिड़ गई।

पुलिस के अनुसार अनुपम तो बाल-बाल बच गया जबकि नरेंद्र सड़क पर गिर पड़ा एवं काफी चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और विधिक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भाषा सं जफर नेत्रपाल राजकुमार

राजकुमार