अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

Ads

अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौत

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 03:03 PM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 03:03 PM IST

हरदोई (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सेढामऊ अंडरपास के निकट सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद तीन माह की बच्ची अपने माता-पिता के शवों के पास रोती-बिलखती मिली।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार सुबह अपने खेतों की ओर गए ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल, शवों और पास में रो रही बच्ची पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार इस हादसे में सीताराम (22) और उनकी पत्नी नीलम (20) की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंपति की करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी जय नारायण ने बताया कि हादसे के बाद बच्ची सुरक्षित मिली, जिसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा सं जफर मनीषा अविनाश

अविनाश