Muzaffarnagar Crime News: मौलवी निकला हैवान..! 13 साल के मासूम को बनाया हवस का शिकार, जो खुलासे हुए… दंग रह जाएंगे आप

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर में मदरसे के नाबालिग छात्र का मौलवी ने यौन शोषण किया

Muzaffarnagar Crime News: मौलवी निकला हैवान..! 13 साल के मासूम को बनाया हवस का शिकार, जो खुलासे हुए… दंग रह जाएंगे आप

madarsa rape/image osurce: ibc24

Modified Date: May 8, 2026 / 10:28 pm IST
Published Date: May 8, 2026 10:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रतनपुरी क्षेत्र का मामला
  • छात्र 13 साल का
  • मदरसे का शिक्षक

Muzaffarnagar Crime News: मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर (उप्र), आठ मई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में रतनपुरी थानाक्षेत्र के भानवाड़ा गांव में मदरसे के 13 साल के एक नाबालिग छात्र के साथ वहां के मौलवी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी को गिरफतार कर लिया गया है।

madrasa student assault case: पुलिस ने क्या बताया ?

पुलिस के अनुसार मदरसे के 22 वर्षीय शिक्षक मोहम्‍मद तालिब ने छात्र के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया, तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) गजेंद्र पाल सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने मोहम्मद तालिब के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता की संबंधित धाराओं और पाक्‍सो अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

minor student abuse case: सीओ ने तालिब को गिरफ्तार कर लिया

सीओ ने बताया कि जांच के आधार पर तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्‍होंने बताया कि पीड़ित के पिता ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके 13 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ मदरसे में मोहम्मद तालिब ने दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने इस मामले के बारे में किसी को बताया, तो उसे गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। सीओ ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पीड़ित अपने मदरसे गया था, जहां उसे दूसरे कमरे में ले जाया गया और शिक्षक ने उसके साथ यौन शोषण किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिहार: बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा में देरी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस का बल प्रयोग

ऑपरेशन सिंदूर : अभिभावकों ने बेटियों का पालन देशभक्ति की भावना से करने की जताई प्रतिबद्धता

महाराष्ट्र में कक्षा 10 के परिणाम घोषित; 92 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण

हम वो नहीं जो मुश्किल समय में साथ छोड़ दें: अखिलेश ने तृणमूल, द्रमुक की हार पर कहा

अलीगढ़ में मगरमच्छ के हमले से बच गई किशोरी, घायल होने के बाद भी बची जान

भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिलने के कुछ दिन बाद श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ मृत पाए गए


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में