मुजफ्फरनगर, 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार रात यहां कोतवाली थाना क्षेत्र के लद्दावाला मोहल्ले में सुभान (16) ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने यहां पत्रकारों को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा सं आनन्द जितेंद्र
जितेंद्र