ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर : एक लड़के की मौत, 15 लोग घायल

ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर : एक लड़के की मौत, 15 लोग घायल

ट्रक ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर : एक लड़के की मौत, 15 लोग घायल
Modified Date: February 21, 2023 / 12:44 pm IST
Published Date: February 21, 2023 12:44 pm IST

अमेठी (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के कमरौली क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मंगलवार को ट्रक की टक्कर लगने से ई-रिक्शा सवार एक लड़के की मौत हो गयी और 15 अन्य लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जामो थाना क्षेत्र के लोधन का पुरवा हरगांव के रहने वाले कुछ रसोइये सोमवार शाम को शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के सेमरौता गांव में एक कार्यक्रम में खाना बनाने गए थे, जहां से वे मंगलगवार सुबह ई-रिक्शा पर बैठकर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात में कमरौली थाने के पास लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शा की बैटरी खराब हो गई और कुछ लोग रिक्शे से उतरकर उसमें धक्का लगाने लगे।

सूत्रों ने बताया कि इसी बीच, लखनऊ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 14 वर्षीय रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई तथा 15 अन्य लोग घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने रंजीत के पिता गया प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में