शाहजहांपुर में वाहन पलटने से एक की मृत्यु, आठ घायल

Ads

शाहजहांपुर में वाहन पलटने से एक की मृत्यु, आठ घायल

  •  
  • Publish Date - June 2, 2022 / 01:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

शाहजहांपुर, दो जून (भाषा) शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार से जा रही एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से, उसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, जबकि आठ युवतियां घायल हो गईं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) संजय कुमार ने बताया कि लखनऊ स्थित एक कंपनी के कर्मचारी घूमने के लिए नैनीताल जा रहे थे। कार में एक युवक और आठ युवतियां सवार थीं। मृतक की पहचान शुभराज शर्मा (25) के रूप में की गई है और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल आठ युवतियां कंपनी में प्रशिक्षु कर्मचारी हैं और उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलज में भर्ती कराया जहां से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा

मनीषा