एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी : धर्मपाल सिंह

Ads

एक राष्ट्र-एक चुनाव जरूरी : धर्मपाल सिंह

  •  
  • Publish Date - August 25, 2025 / 12:49 AM IST,
    Updated On - August 25, 2025 / 12:49 AM IST

लखनऊ, 24 अगस्त (भाषा) भाजपा नेता धर्मपाल सिंह ने रविवार को राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को जरूरी बताया।

सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च, बार-बार होने वाले चुनावों और राजनीतिक अस्थिरता की बेड़ियों से मुक्त किया जाए। इसके लिए राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक है।’’

उन्होंने कहा कि आर्थिक नीतियों में निरंतरता सुनिश्चित करने, व्यापार और रोजगार को गति देने के लिए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ समय की मांग है।

सिंह ने कहा कि ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ के लिए जनमत तैयार करना होगा, ताकि भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने के इस अभियान में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

भाषा सलीम नेत्रपाल

नेत्रपाल

शीर्ष 5 समाचार