कार के गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

Ads

कार के गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - February 20, 2022 / 03:59 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुरकाजी बाईपास पर एक कार के गड्ढे में गिरने से रविवार को उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि ये लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पूरन धीमान (50) के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब दूल्हे के छह रिश्तेदर जिले के भोपा से हिमाचल प्रदेश लौट रहे थे।

भाषा गोला रंजन

रंजन