शादी समारोह के दौरान ‘हर्ष फायरिंग’ में एक व्यक्ति मौत
शादी समारोह के दौरान ‘हर्ष फायरिंग’ में एक व्यक्ति मौत
लखनऊ, 21 फरवरी (भाषा) लखनऊ के गोमती नगर इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक शादी में जश्न के दौरान कथित तौर पर की गई ‘हर्ष फायरिंग’ में गोली लगने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, यह घटना गोमतीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के विराट खंड-1 में एक शादी समारोह में हुई।
उसने बताया कि पीड़ित की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के कपूरथला क्रॉसिंग के पास चांदगंज निवासी सुनील यादव के रूप में हुई, जो एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आये थे।
पुलिस ने कहा कि घायल होने पर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार यादव को निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला कि शाश्वत सिंह नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर जश्न में गोली चलाई, जिससे यह घटना हुई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
भाषा जफर
शफीक
शफीक

Facebook


