सहारनपुर में स्टोन क्रशर के परिचालन और रेत, बजरी आदि की ढुलाई पर 27 जुलाई तक रोक

सहारनपुर में स्टोन क्रशर के परिचालन और रेत, बजरी आदि की ढुलाई पर 27 जुलाई तक रोक

सहारनपुर में स्टोन क्रशर के परिचालन और रेत, बजरी आदि की ढुलाई पर 27 जुलाई तक रोक
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: July 19, 2022 8:08 pm IST

सहारनपुर (उप्र) 19 जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले में प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 20 जुलाई से 27 जुलाई तक स्टोन क्रशर (पत्थर तोड़ने की मशीन) के परिचालन और उपखनिजों की ढुलाई पर रोक लगा दी है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रजनीश कुमार मिश्र ने ‘पीटीआई—भाषा’ को मंगलवार को बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में स्टोन क्रशर के परिचालन और अन्य जिलों से आने वाले उपखनिज (रेत, बजरी, मौरंग, सीमेंट आदि) लदे वाहनों को 20 जुलाई से 27 जुलाई तक पूर्ण रूप से बंद रखा जायेगा।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में