मेले में 10 करोड़ का भैंसा देखने उमड़े लोग, 15 क्विंटल वजन, रोज खाता है 30 किलो हरी घास
farmers fair: हरियाणा के किसान का भैंस किसान मेले के पहले दिन ही आकर्षण का केंद्र बना रहा। भैंस गोलू टू के नाम रखने की वजह नरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके दादा का नाम गोलू वन था और ये अपने दादा गोलू वन से भी शानदार है इसलिए इसका नाम इस के दादा पर ही रखा।
- मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय किसान मेले के तीन दिवसीय में पहले ही दिन 10 करोड़ का भैंस गोलू टू आकर्षण का केंद्र बना। हरियाणा के पद्मश्री से सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह पानीपत के रहने वाले हैं। इन्होंने मेले में अपने भैंस गोलू टू को लेकर पहुंचे जिसे देखने के लिए काफी भीड़ हो गई।
- वहीं बता दें कि गोलू टू भैंस का वजन 15 कुंटल है यानी 1500 किलो और इसकी उम्र 4 साल 6 महीने की है। नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका गोलू हर रोज 30 किलो सुखा हरा चारा, 7 किलो गेहूं-चना व 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर खाता है। बता दें कि गोलू टू का रोज का खर्चा लगभग 1000 रुपए हैं। वहीं नरेंद्र के मुताबिक गोलू टू के सीमन से उनको काफी आमदनी भी हो रही है।
- हरियाणा के किसान का भैंस किसान मेले के पहले दिन ही आकर्षण का केंद्र बना रहा। बता दें कि यह भैंस 10 करोड़ का हैं व इसका नाम “गोलू टू” हैं। गोलू टू की उम्र 4 साल 6 महीने है। वहीं गोलू टू की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच के आसपास है व लंबाई 14 फुट हैं। इतना ही नहीं गोलू का वजन 15 कुंटल है। बता दें कि इसके पिता पीसी 483 थे, जिसको हरियाणा सरकार को गिफ्ट किया गया था।
- अपने भैंस गोलू टू के नाम रखने की वजह नरेंद्र सिंह ने कहा कि इसके दादा का नाम गोलू वन था और ये अपने दादा गोलू वन से भी शानदार है इसलिए इसका नाम इस के दादा पर ही रखा। इसी बीच नरेंद्र ने आगे बताया कि उनका ये भैंस मुर्रा प्रजाति का है और इसकी मां प्रतिदिन 26 किलो दूध देती है।

Facebook






