रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित

रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित

रिश्वत मांगने के आरोप में पुलिस चौकी प्रभारी निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: September 4, 2022 11:48 am IST

बलिया (उत्तर प्रदेश), चार सितंबर (भाषा) बलिया जिले में एक मामले से कथित तौर पर आरोपित का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने का ऑडियो सार्वजनिक होने के बाद सोनाडीह पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने रविवार को बताया कि जिले की सोनाडीह पुलिस चौकी पर तैनात प्रभारी दिनेश शर्मा को शनिवार शाम निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि शर्मा के विरुद्ध कथित तौर पर रिश्वत की बातचीत करने का आडियो सोशल मीडिया पर शनिवार को सार्वजनिक होने के मामले में कार्रवाई की गई है। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक हुए ऑडियो में कथित रूप से शर्मा मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति से 20 हजार रुपए रिश्वत मांगते सुनाई दे रहे हैं।

उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव की सरस्वती देवी नामक महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश शर्मा ने उसके भाई मंगलेश का नाम एक मामले से हटाने के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत की मांग की और 18 हजार रुपए ले भी लिये हैं।

भाषा सं सलीम पारुल शोभना

शोभना


लेखक के बारे में