वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल

वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल

वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, सिपाही घायल
Modified Date: June 6, 2026 / 06:16 pm IST
Published Date: June 6, 2026 6:16 pm IST

कौशांबी (उप्र), छह जून (भाषा) जिले के कोखराज थानाक्षेत्र में शनिवार को वारंट लेकर वांछित आरोपियों को पकड़ने आई छत्तीसगढ़ पुलिस की पांच सिपाहियों की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस दल को चोर समझ कर पीटा और हमले में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बताया कि यह घटना आज तड़के 3:00 बजे की है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक घटना जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव की है। स्थानीय पुलिस के अनुसार छत्तीसगढ़ के देवनगर थाने की पुलिस टीम इचौली गांव निवासी तीन वांछित आरोपियों आकाश, शिवम और महेंद्र की तलाश में दबिश देने गांव पहुंची थी। उसने बताया कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में थे जिससे ग्रामीण उन्हें पहचान नहीं पाए और चोर समझ बैठे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने इचौली गांव निवासी आकाश को पकड़ लिया था, टीम जब आकाश को लेकर जब वह शिवम के घर पहुंच तो शिवम ने चोर चोर कह कर शोर मचाना शुरू कर दिया और ग्रामीणों ने पुलिस वालों को चोर समझकर उन पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस के अनुसार हमले में एक पुलिसकर्मी जगदेव प्रसाद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार चार अन्य पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मौके से भाग कर अपनी जान बचायी। स्थानीय पुलिस के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को उपचार हेतु जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन ग्रामीणों को पकड़ा गया है, जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में