Prayagraj Sex Racket: शहर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इन जिलों से बुलाई जाती थी लड़कियां, कई लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

शहर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इन जिलों से बुलाई जाती थी लड़कियां, Prayagraj Police Busted Sex Racket

Prayagraj Sex Racket: शहर में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, इन जिलों से बुलाई जाती थी लड़कियां, कई लोग आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

Sex Racket News Today. Image Source- IBC24 Coustomize

Modified Date: May 11, 2026 / 12:51 am IST
Published Date: May 10, 2026 11:50 pm IST

प्रयागराज। Prayagraj Sex Racket: शहर के अतरसुइया थाना क्षेत्र के कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार रात पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान चार महिलाओं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया। मौके से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, मोबाइल फोन और स्कूटी समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कल्याणी देवी मोहल्ला निवासी सुशील केसरवानी साड़ी की दुकान चलाता है। करीब तीन महीने पहले उसी इलाके की एक महिला ने उससे 12 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर मकान लिया था। इसके बाद वहां “आंचल ब्यूटी पार्लर” नाम से बोर्ड लगाकर गतिविधियां शुरू की गईं। स्थानीय लोगों को वहां लगातार बाहरी युवकों का आना-जाना संदिग्ध लग रहा था। इसकी सूचना अतरसुइया थाने के नवागत थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने गोपनीय निगरानी शुरू कर दी। शनिवार शाम पुख्ता सूचना मिलने पर एसीपी अतरसुइया निकिता श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष विवेक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की। पुलिस जब भीतर दाखिल हुई तो एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद वहां मौजूद चार महिलाओं और धूमनगंज निवासी आशुतोष यादव को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कमरे से कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस पूरे रैकेट के संचालन में मकान मालिक सुशील केसरवानी भी शामिल था और वह ग्राहकों को भेजने का काम करता था।

धंधे में ऐसे शामिल कराती थी महिलाओं को

Prayagraj Sex Racket: थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं में तीन प्रयागराज और एक प्रतापगढ़ की रहने वाली है। संचालिका कल्याणी देवी मोहल्ले की निवासी बताई गई है। सभी महिलाएं शादीशुदा हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि करीब तीन महीने से देह व्यापार का धंधा चल रहा था और ग्राहकों से डेढ़ हजार से दो हजार रुपये तक वसूले जाते थे। संचालिका महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में काम का झांसा देकर संपर्क करती थी और बाद में पैसों का लालच देकर इस धंधे में शामिल कराती थी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।