प्रदेश के हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज सरकार की प्राथमिकताः ब्रजेश पाठक

Ads

प्रदेश के हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज सरकार की प्राथमिकताः ब्रजेश पाठक

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 09:17 PM IST

लखनऊ, 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाए जाने के लिए कदम उठाए गए हैं और हर व्यक्ति को इलाज प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज के दो अस्पतालों और सैन्य अस्पताल के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये है, जिसके माध्यम से लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होंगी।

पाठक ने कहा कि प्रयागराज के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी इस तरह के एमओयू हस्तांतरित किए जाएंगे और प्रदेश के हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण इलाज सरकार की प्राथमिकता है।

भाषा आनन्द मनीष जितेंद्र

जितेंद्र