Father Suicide after Kanyadan: बेटी घर से विदा तो पिता दुनिया से.. कन्यादान के बाद फांसी पर लटकती मिली लाश, ये बताई जा रही है आत्महत्या के पीछे बड़ी वजह
Father Suicide after Kanyadan Raebareli: रायबरेली में बेटी का कन्यादान करने के घंटों बाद पिता ने आत्महत्या की, आर्थिक तंगी और कर्ज को वजह माना जा रहा।
Father Suicide after Kanyadan Raebareli || Image- True Story File
- कन्यादान के आठ घंटे बाद पिता ने आत्महत्या की।
- आर्थिक तंगी और कर्ज से थे परेशान।
- पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही।
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बेटी का कन्यादान करने के महज कुछ घंटे बाद एक पिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (Father Suicide after Kanyadan Raebareli) घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
UP के रायबरेली मे बेटी के कन्यादान के बाद तनाव मे आए पिता कौशल राज (50) ने फांसी लगा जान दें दी। वे कन्यादान करते ही विवाह समारोह से निकल गए थे। पिता की गैर मौजूदगी मे ही विदाई हुई। कुछ घंटे बाद लाश पेड़ पर लटकी मिली। इस विवाह मे 2 लाख ₹ का कर्ज होने की बात सामने आई है। वे… pic.twitter.com/4heJzTi3mc
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) July 9, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
7 जुलाई को हुई बड़ी बेटी खुशबू की शादी
मृतक की पहचान 50 वर्षीय कौशल के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करते थे। परिवार के अनुसार, 7 जुलाई की रात उनकी बड़ी बेटी खुशबू की शादी संपन्न हुई। बुधवार सुबह उन्होंने बेटी का कन्यादान किया और इसके कुछ देर बाद घर से निकल गए। जब विदाई का समय आया तो बेटी ने पिता को बुलाने के लिए कहा, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चला। आखिरकार पिता के बिना ही बेटी की विदाई कर दी गई।
शाम को फंदे पर लटकती मिली लाश
शाम करीब 7 बजे घर से लगभग 200 मीटर दूर शिव मंदिर के पीछे एक पेड़ पर कौशल का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (Father Suicide after Kanyadan Raebareli) घटना की जानकारी मिलते ही बेटी ससुराल से वापस मायके पहुंची और पिता के शव से लिपटकर बिलख-बिलखकर रोने लगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
मृतक के बेटे सूरज ने बताया कि बहन की शादी में करीब 2 लाख रुपये खर्च हुए थे, जिससे परिवार पर कर्ज हो गया था। परिवार में अभी दो और बेटियों की शादी होनी है। उनका कहना है कि आर्थिक तंगी और भविष्य की जिम्मेदारियों को लेकर पिता काफी परेशान रहते थे। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आर्थिक परेशानियों के कारण आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:
यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी को बनाया गया निशाना
ट्रंप का दावा: पिछले साल भारत-पाक संघर्ष में 11 लड़ाकू विमान गिरे; विवाद सुलझाने की बात दोहराई
युवी पाजी, रिकी सर की वजह से यहां तक पहुंचा : भारतीय टीम में चुने जाने पर प्रभसिमरन
मैक्सिको इंग्लैंड मैच ने दर्शक संख्या में अमेरिका में बनाया रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर जनरल मोस्टिन से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Facebook


