जन सेवा केंद्र से बंदूक की नोक पर 60,000 रुपये लूटे

Ads

जन सेवा केंद्र से बंदूक की नोक पर 60,000 रुपये लूटे

  •  
  • Publish Date - February 9, 2023 / 08:26 PM IST,
    Updated On - February 9, 2023 / 08:26 PM IST

भदोही (उप्र), नौ फरवरी (भाषा) भदोही के सुरयावा थानाक्षेत्र के विजयपुर गांव में एक सहज जनसेवा केंद्र की संचालिका से मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने कथित तौर पर बंदूक के बल पर 60,000 रुपये लूट लिये।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर बाद की है और इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार चौहान ने बताया की विजयपुर में एक कालेज के पास सविता देवी सहज जनसेवा केंद्र चलाती हैं जो बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद केंद्र पर नकाबपोश दो युवक पहुंचे और असलहा दिखाकर काउंटर में रखे लगभग 60 हज़ार रुपये लेकर भाग गए।

उन्होंने बताया मौके पर लगे सीसीटीवी की मदद से लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

भाषा सं राजेंद्र अमित

अमित