शिव मंदिर में ऐसी हालत में मिला साधु का शव, इलाके में मचा हड़कंप

Ads

Sadhu's body found in Shiva temple: सौंख पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गढ़ी विस्सा के खेड़ा में शिव मंदिर में पिछले कई वर्षों से साधु चरनदास (58) दास रहते थे और उनपर पूजा- पाठ की जिम्मेदारी थी। उनके अनुसार बुधवार देर रात गांव वालों ने चरनदास को सही सलामत देखा था।

  •  
  • Publish Date - October 27, 2022 / 11:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

Priest's body found hanging in Mathura's Shiva temple

मथुरा। Sadhu’s body found in Mathura’s Shiva temple: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में मगोर्रा थाना क्षेत्र के नैनूपट्टी के गढ़ी बिस्सा खेड़ा में स्थित शिवजी के मंदिर में एक साधु फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नाबालिग साबित होने पर भी हिंदू लड़की को नहीं दी आश्रय गृह से जाने की अनुमति, कोर्ट ने सुनाया अजीबोगरीब फैसला

Sadhu’s body found in Mathura’s Shiva temple: सौंख पुलिस चौकी के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि गढ़ी विस्सा के खेड़ा में शिव मंदिर में पिछले कई वर्षों से साधु चरनदास (58) दास रहते थे और उनपर पूजा- पाठ की जिम्मेदारी थी। उनके अनुसार बुधवार देर रात गांव वालों ने चरनदास को सही सलामत देखा था। उन्होंने बताया कि गुरूवार सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पहुंचे तो साधु दिखाई नहीं दिए और जब उन्होंने रोशनदान से कमरे में झांका तब वह फांसी पर लटके मिले। लोगों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

किश्त पर वाशिंग मशीन नहीं देना कर्मचारी को पड़ा महंगा, गुस्साई महिला ने साथियों के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, फिर जो हुआ

Sadhu’s body found in Mathura’s Shiva temple:  चौकी प्रभारी ने बताया कि साधु ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मौत की सटीक वजह का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

Read more: IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें