सहारनपुर: Saharanpur Fire Factory Blast उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा और भीषण हादसा सामने आया है। गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडा गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका (ब्लास्ट) हो गया। हादसा इतना खौफनाक था कि धमाके से इंसानियत कांप उठी और क्षत-विक्षत होकर इंसानी अवशेष दूर-दूर तक खेतों में जा गिरे। इस भीषण हादसे में करीब छह लोगों की मौत की शुरुआती खबर है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, कुंडा गांव में बनी पटाखा फैक्ट्री में काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज आसपास के कई गांवों तक साफ सुनाई दी। Factory Blast Fire News धमाके के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।
Saharanpur, Uttar Pradesh: A massive explosion at a firecracker factory in Naya Gaon village of Saharanpur’s Gangoh area caused panic. The blast damaged the factory, triggered a fire, and left several people injured. Rescue teams searched the debris, while SSP Abhinandan… pic.twitter.com/PQndimAPYy
— IANS (@ians_india) July 24, 2026
Massive Fire In Factory आसपास मौजूद लोग जब मौके पर पहुंचे, तो वहां का मंजर बेहद दर्दनाक था। इंसानी शरीर के अवशेष काफी दूर स्थित खेतों तक फैले हुए मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और स्थिति को नियंत्रित करने का काम शुरू कर दिया है।
सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के नया कुंडा गांव स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट।
पुलिस के मुताबिक अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2 अन्य को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विस्फोट इतना तेज था कि मृतकों के शव घटनास्थल से काफी दूर जाकर मिले। pic.twitter.com/SnOmsvxlX3— Asif Ansari (@Asifansari9410) July 24, 2026