सहारनपुर में पुलिस उपनिरीक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सहारनपुर में पुलिस उपनिरीक्षक 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), 11 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की टीम ने शुक्रवार को यहां एक पुलिस उपनिरीक्षक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, सहारनपुर व मेरठ की संयुक्त टीम ने नकुड़ में तैनात उपनिरीक्षक हरपाल बिश्नोई को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह टीम बिश्नोई को थाना सदर बाजार ले गई, जहां पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।
एसीओ टीम के प्रभारी सुभाष सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सहारनपुर जिले के थाना सरसावा के अन्तर्गत ग्राम अहमदपुर निवासी महेश कुमार सैनी ने एसीओ में शिकायत दर्ज कराई थी कि अनुसूचित जाति, जनजाति निवारण अधिनियम के एक मामले में अंतिम रिपोर्ट लगाने के नाम पर नकुड़ पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के पेशकार उप निरीक्षक हरपाल बिश्नोई रिश्वत के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।
भाषा सं आनन्द शफीक
शफीक

Facebook


