Ghaziabad News: आचार खाने के शौंकीन हो जाए सावधान! यहां तबेले में बन रहा था आचार, अंदर का नजारा देख फटी रह गई विभागीय अधिकारियों की आंखें

Ads

Ghaziabad News: आचार खाने के शौंकीन हो जाए सावधान! यहां तबेले में बन रहा था आचार, अंदर का नजारा देख फटी रह गई विभागीय अधिकारियों की आंखें

  •  
  • Publish Date - June 16, 2026 / 09:46 AM IST,
    Updated On - June 16, 2026 / 09:46 AM IST

Ghaziabad News | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने फैक्ट्रियों पर छापा मारा
  • 20 क्विंटल नींबू का अचार, 4 क्विंटल मिक्स अचार और 10 लीटर सिरका नष्ट किया गया
  • फैक्ट्री मालिक खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण नहीं दिखा सके

गाजियाबाद: Ghaziabad News अगर आप भी भोजन के साथ बाजार में बिकने वाला आचार खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। दरअसल, खोड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अचार बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापा मारा है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने 3400 किलो हानिकारक अचार नष्‍ट कराया है। बताया जा रहा है कि दोनों जगहों पर गाजर और नींबू से अचार तैयार होता मिला। ये अचार भैंस के तबेले में बन रहे थे।

Ghaziabad News विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तैयार मिले माल से दुर्गंध आ रही थी और फंगस लगा हुआ था। कार्रवाई के दौरान कुल छह नमूने जांच के लिए लिए गए है। पता चला है कि दिल्‍ली पुलिस का एक रिटायर्ड एएसआई ये फैक्‍ट्री चला रहा था।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा तो बेहद गंदे ड्रम और असुरक्षित वातावरण में अचार का भंडारण किया गया था। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह निवासी मास्टर पार्क ने खुद को फैक्ट्री का मालिक बताया लेकिन खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण वह नहीं दिखा सके। उन्होंने बताया कि जसवीर सिंह निवासी मास्टर पार्क ने खुद को फैक्ट्री का मालिक बताया लेकिन खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण वह नहीं दिखा सके। उनके यहां से 20 क्विंटल नींबू का अचार, चार क्विंटल मिक्स अचार और 10 लीटर सिरका नष्ट कराया गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

अचार कहाँ बन रहा था?

नालासोपारा इलाके में भैंस के तबेले और गंदे ड्रमों में।

कितना अचार नष्ट किया गया?

लगभग 3400 किलो अचार और 10 लीटर सिरका।

फैक्ट्री का मालिक कौन था?

जसवीर सिंह निवासी मास्टर पार्क।

शीर्ष 5 समाचार