सपा कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए: मौर्य

Ads

सपा कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी' रखने की मांग करनी चाहिए: मौर्य

  •  
  • Publish Date - July 14, 2025 / 12:22 PM IST,
    Updated On - July 14, 2025 / 12:22 PM IST

लखनऊ, 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए सोमवार को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया कि सपाइयों को अपने “बहादुर” से पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हिंदुओं की आस्था को व्यापार बताने का दुस्साहस करने वाले सपा बहादुर अखिलेश यादव ने सही मायने में मुस्लिम, मस्जिद और मदरसों को अपने वोट का बाजार बना रखा है।”

मौर्य ने कहा, ‘‘सपाइयों को अपने “बहादुर” (अखिलेश यादव) से समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर ‘मदरसावादी पार्टी’ रखने की मांग करनी चाहिए।”

भाषा आनन्द खारी

खारी