शिक्षिका से बलात्कार और अपहरण के आरोप में विद्यालय प्रबंधक के पति पर मुकदमा

शिक्षिका से बलात्कार और अपहरण के आरोप में विद्यालय प्रबंधक के पति पर मुकदमा

शिक्षिका से बलात्कार और अपहरण के आरोप में विद्यालय प्रबंधक के पति पर मुकदमा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: July 28, 2022 2:41 pm IST

शाहजहांपुर (उप्र), 28 जुलाई (भाषा) शाहजहांपुर जिले में एक विद्यालय की प्रबंधक के पति के खिलाफ शिक्षिका से बलात्कार और उसका अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट के हवाले से बताया कि तिलहर क्षेत्र में एक विद्यालय की प्रबंधक सुनीता के पति वीरेश शर्मा अपने ही विद्यालय में पढ़ाने वाली 22 वर्षीय शिक्षिका को किसी काम से शाहजहांपुर ले गया और वहां एक होटल में शिक्षिका से दुष्कर्म किया तथा इस घटना का वीडियो बना लिया। उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो प्रसारित कर देगा। उसने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी।

उन्होंने बताया कि शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि शर्मा ने वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

बाजपेई ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पीड़िता ने दो दिन पहले अपने परिजनों को आपबीती सुनायी और जब वे शिकायत करने गए तो आरोपी ने उन्हें धमका कर वापस भेज दिया। इसके बाद बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन आरोप है कि इसका पता लगाने पर आरोपी ने पीड़िता का उसके घर से अपहरण करवा लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी वीरेश शर्मा के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 366 (अपहरण) और 506 (जान से मारने की धमकी देने) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की भी तलाश की जा रही है।

भाषा सं सलीम गोला

गोला


लेखक के बारे में