Sex Racket in Gorakhpur | Photo Credit: AI
गोरखपुर: Sex Racket in Gorakhpur देश के बड़े बड़े शहरों में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा है। महानगरों के साथ-साथ अब यह कारोबार कस्बों और औद्योगिक इलाकों तक भी पहुंच चुका है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का (Gorakhpur Sex Racket) खुलासा किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर छापा मारकर तीन लोगों को जेल भेज दिया है।
Sex Racket in Gorakhpur मिली जानकारी के अनुसार, घटना रामगढ़झील इलाके का है, जहां एक स्पा सेंटर मौजूद है। बताया जा रहा है कि यहां स्पा के बहाने पर वहां पर मसाज नहीं, बल्कि लोगों की इज्जत की कीमत लगती थी। यहां मसाज कराने वाले लोगों को लुभावने ऑफर दिए जाते थे।
पुलिस के अनुसार, स्पा से किसी तरह निकलने में सफल रही एक लड़की ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही रामगढ़ताल थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कार्रवाई करते हुए पांच लड़कियों को मुक्त कराया था। मामले में मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। स्पा मालिक को वांछित कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने गोपनीय तरीके से जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायतों की पुष्टि होने पर टीम गठित कर स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।