Sex Racket News: होटल की आड़ में चल रहा था गंदा काम, देख कर फटी रह गई पुलिस की आंखें,

Ads

मेरठ में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने के मामले में होटल मालिक गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 12:00 PM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 02:14 PM IST

Sex Racket News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • मेरठ पुलिस ने होटल मालिक मोहित कुमार को गिरफ्तार किया
  • नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने का आरोप
  • रेलवे रोड क्षेत्र में छापेमारी कर पांच लोग पहले ही गिरफ्तार किए गए

मेरठ: Sex Racket News देश के बड़े बड़े शहरों में देह व्यापार का धंधा तेजी से फैल रहा है। महानगरों के साथ-साथ अब यह कारोबार कस्बों और औद्योगिक इलाकों तक भी पहुंच चुका है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया है। पुलिस ने होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है।

Sex Racket News पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 28 अप्रैल को प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होटल के मालिक मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले से ही एक मुकदमा दर्ज है और ताजा गिरफ्तारी के बाद उसमें अन्य सुसंगत धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, होटल में नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

रेलवे रोड क्षेत्र में पुलिस ने मारी रेड

आपको बता दें कि इससे पहले 29 अप्रैल को पुलिस ने मेरठ जिले के थाना रेलवे रोड क्षेत्र में देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि भटीपुरा देवपुरी स्थित इब्राहीम शाह मस्जिद के पास एक मकान में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मुखबिरों और स्थानीय शिकायतों के माध्यम से मिल रही थी। उन्होंने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

मेरठ पुलिस ने किसे गिरफ्तार किया?

होटल मालिक मोहित कुमार को।

पुलिस को सूचना कब मिली थी?

28 अप्रैल को।

पहले किस क्षेत्र में छापेमारी हुई थी?

रेलवे रोड थाना क्षेत्र में।