श्रावस्ती: Shravasti Gas Crisis News उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रसोई गैस (LPG) की भारी किल्लत के कारण हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जहाँ लोग सुबह से शाम तक सिलेंडर पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एक दुखद घटना सामने आई है , जहाँ लाइन में खड़ी एक रोज़ेदार महिला तेज धूप और घंटों के इंतजार के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी।
मिली जानकारी के अनुसार रसोई गैस के संकट की भयावह तस्वीर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में देखने को मिली। Lpg Gas Crisis In India गैस सिलेंडर पाने के लिए लोग सुबह से ही एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में लग रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि बुधवार को गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ी एक रोज़ेदार महिला भीषण गर्मी और घंटों के इंतज़ार के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल तब और बढ़ गया जब सिलेंडर लेने की आपाधापी में लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि उन्हें गैस लेने के लिए एजेंसियों के बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। LPG Gas Shortage In India: दूसरी ओर, जिला प्रशासन ने गैस की किसी भी तरह की किल्लत से इनकार किया है। अधिकारियों का दावा है कि गैस की आपूर्ति नियमित है और जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी (OTP) प्राप्त हो रहा है, उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल रहा है।
गैस की कमी का सीधा असर थाली पर पड़ रहा है। अयोध्या में राम मंदिर के निकट ‘श्री राम रसोई’ ने भोजन वितरण को अस्थायी रूप से रोक दिया है, जबकि दिल्ली हाईकोर्ट की कैंटीन में मेन कोर्स बंद करना पड़ा है। चेन्नई के होटल संचालकों ने कमर्शियल सिलेंडर न मिलने पर डोसा और फ्राइड राइस जैसे व्यंजन मेनू से हटा दिए हैं। रेलवे (IRCTC) ने भी अपनी कैटरिंग इकाइयों को गैस के बजाय इंडक्शन और ‘रेडी-टू-ईट’ भोजन के विकल्प अपनाने का निर्देश दिया है।
लोग सिलेंडर की लाइन में लगे बेहोश हो रहे हैं और मोदी जी चुनावी भाषणों में मस्त हैं !
श्रावस्ती उत्तर प्रदेश में गैस ऐजेंसी के बाहर सुबह से लंबी लाइन में लगी महिला गैस के लिए हो रही धक्का-मुक्की में गिर कर बेहोश हो गई !
पूरे देश में गैस को ले कर हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन पूरी की… pic.twitter.com/56SOa3YYuo
— Pankhuri Pathak पंखुड़ी पाठक پنکھڑی (@pankhuripathak) March 11, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-