छह वर्षीय बच्ची से एक युवक ने किया दुष्कर्म

Ads

छह वर्षीय बच्ची से एक युवक ने किया दुष्कर्म

  •  
  • Publish Date - November 7, 2021 / 10:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

Six-year-old girl raped Up : बिजनौर, (उप्र), छह नवंर (भाषा)उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छह वर्षीय बच्ची से 26 वर्षीय एक युवक ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है।

जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार थाना मंडावली क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार को पढ़ने जा रही उसकी छह वर्षीय पुत्री को मिर्जापुर सैद का शहबाज बहलाकर ले गया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे ले लिया है और भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो कानून की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्ष एक ही समुदाय के हैं। पुलिस पीड़ित बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करा रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार नेहा

नेहा