उत्तर प्रदेश में छह वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या

Ads

उत्तर प्रदेश में छह वर्षीय बच्ची की गला दबाकर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 25, 2021 / 09:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:32 PM IST

बागपत, 25 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बागपत के एक गांव में रविवार को छह साल की एक बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी गई और परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि लड़की के परिवार के सदस्यों ने आशंका व्यक्त की है कि उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि शव के परीक्षण के बाद, वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी।

उन्होंने कहा कि मौके से सबूत जुटा लिये गए हैं। सिंह ने कहा कि लड़की के सिर पर चोट के निशान थे और उसके कपड़े खून से सने थे।

पुलिस ने घटना की जानकारी देने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर रही है।

भाषा. अमित नरेश

नरेश