आगरा में सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

आगरा में सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

आगरा में सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: August 16, 2022 10:20 pm IST

आगरा (उप्र), 16 अगस्त (भाषा) आगरा में सोमवार को एक पेड़ से कार के टकरा जाने पर उसमें सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी।

न्यू आगरा थाने के निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि बाग फरजाना के कुशाग्र नागवानी अपने फर्म लाल चंद्र शोभराज ज्वैलर्स में ही पिता की मदद करते थे और वह सोमवार रात साढ़े बारह बजे अपनी कार से मां प्रिया नागवानी को पोइया स्थित फार्म हाउस से लेकर घर जा रहे थे।

सिंह के अनुसार इसी बीच हुजूरी भवन की चारदिवारी के पास कुशाग्र की कार रात में अनियंत्रित होकर दाहिनी ओर पेड़ से टकरा गयी जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने कार से उसे और उसकी मां को बाहर निकाला ।

निरीक्षक के मुताबिक पुलिस दोनों को घायल दशा में हॉस्पिटल लेकर पहुंची जहां कुशाग्र को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि उनकी मां का इलाज चल रहा है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में