उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास

Ads

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बाहर आत्महत्या का प्रयास

  •  
  • Publish Date - April 30, 2024 / 09:02 PM IST,
    Updated On - April 30, 2024 / 09:02 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 30 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या के आरोपियों की कथित तौर पर गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मार्च में फरमूद की पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी और छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना उस समय की है जब वह बुढ़ाना इलाके में जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे।

उन्होंने बताया कि पत्नी की हत्या के बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर फरमूद ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद विरोध स्वरूप उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि लेकिन उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया गया।

भाषा सं जफर खारी

खारी