ट्रामा सेंटर में हुआ विस्फोट, मची खलबली, जान बचाकर भागे लोग

Ads

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार

  •  
  • Publish Date - August 18, 2022 / 11:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

Blast in pakistan

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएमओ कार्यालय के समीप स्थित ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार रात ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट होने से आग लग गई। इस घटना से पास में स्थित कांशीराम कालोनी के निवासियों में हड़कंप मच गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। त्रिपाठी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनास्थल पर एक के बाद एक पांच ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हुआ और आग की लपटों और विस्फोट की आवाज से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।