बांदा में किशोर ने नौ साल की बच्ची से खेत में किया बलात्कार

बांदा में किशोर ने नौ साल की बच्ची से खेत में किया बलात्कार

बांदा में किशोर ने नौ साल की बच्ची से खेत में किया बलात्कार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 7, 2021 1:28 pm IST

बांदा, सात नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के एक गांव में 14 वर्षीय लड़के ने खेत में गयी नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।

मरका थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राकेश सरोज ने रविवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 14 साल के लड़के ने शुक्रवार की शाम नौ साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि बच्ची दो अन्य बच्चियों के साथ खेत में चने का साग तोड़ रही थी, तभी खेत में मौजूद आरोपी बच्ची को घसीटकर एक खेत में ले गया और उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

सरोज ने बताया कि इस संबंध में बच्ची के पिता ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल नाबालिग आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में