गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव पाया गया, संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

Ads

गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में सात वर्षीय बच्ची का शव पाया गया, संदिग्धों को हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - July 11, 2026 / 06:29 PM IST,
    Updated On - July 11, 2026 / 06:29 PM IST

गाजियाबाद (उप्र), 11 जुलाई (भाषा) गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन इलाके में एक निर्माणाधीन मॉल से सात साल की बच्ची का शव बरामद किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नंदग्राम थाना पुलिस को शनिवार तड़के सूचना मिली कि बन रहे मॉल के अंदर बच्ची का शव पाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

एसीपी ने बताया कि घटनास्थल से सबूत एकत्र करने के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया था।

उन्होंने कहा कि बच्ची के परिवार की शिकायत के आधार पर कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

अहमद ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा किशोर आनन्द

संतोष

संतोष