युवती ने ट्रेन के सामने आकर जान दी

Ads

युवती ने ट्रेन के सामने आकर जान दी

  •  
  • Publish Date - July 7, 2023 / 04:00 PM IST,
    Updated On - July 7, 2023 / 04:00 PM IST

गोंडा (उप्र), सात जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक युवती ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मनकापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात मनकापुर-नवाबगंज रेल खंड पर 20 वर्षीय युवती का शव होने की सूचना प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि युवती वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक छानबीन से पता चला कि युवती का अपने गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था किंतु उनके परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे।

सिंह के अनुसार परिवार के लोगों ने युवती की शादी अन्यत्र तय कर दी जिससे नाराज होकर वह अपने ननिहाल चली गई। उन्होंने कहा कि वहां भी उसे समर्थन नहीं मिला और देर रात उसने एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं जफर नरेश अविनाश

अविनाश