परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा, दो युवकों ने अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

The girl student was returning after giving exams, two youths abducted her and made her a victim of lust

परीक्षा देकर लौट रही थी छात्रा, दो युवकों ने अपहरण कर बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Constable suspended for raping a girl on the pretext of marriage

Modified Date: March 6, 2023 / 04:51 pm IST
Published Date: March 6, 2023 4:13 pm IST

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के चंदौसी क्षेत्र में गत तीन मार्च को 15 वर्षीय एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में मुख्य आरोपी भी शामिल है जो पीड़िता के ही गांव का है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब बाकी दो अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

Read More : पड़ोसी ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने पुलिस से की गयी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह गत तीन मार्च को स्कूल से परीक्षा देकर आ रही थी, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

Read More : Hoshangabad News: एक प्रेमी ऐसा भी.! 23 सालों से प्यार के खातिर करता आ रहा ये काम, सुनकर दंग रह जाएंगे आप 

नैथानी ने बताया कि पीड़िता के परिजन का कहना है कि उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को फौरन नहीं दी थी क्योंकि आरोपियों ने चेतावनी दी थी कि अगर परिवार ने इस मामले में कोई कार्रवाई की तो घटना की एक वीडियो क्लिप सार्वजनिक कर दी जाएगी। हालांकि बाद में घटना का वीडियो वायरल कर दिया गया जिसके बाद चार मार्च को पुलिस से शिकायत की गयी।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।